Wednesday, June 3, 2020

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर लगा लंबा जाम

https://youtu.be/Ormt406AsXE

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर लगा दो किमी लंबा जाम

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर लगा दो किमी लंबा जाम, कोरोना से राजधानी में चौथे पुलिसकर्मी की मौत

36 की रिपोर्ट नेगेटिव, ठीक हुए 237 लोगगाजियाबाद

36 की रिपोर्ट नेगेटिव, ठीक हुए 237 लोग

गाजियाबाद : मंगलवार को 36 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब एक्टिव केस 102 हैं। जिले में स्वस्थ होकर घर पहुंचने वालों की संख्या 237 है। स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई कुल 49 में से 36 की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 13 नए केसों के साथ ही अब तक के कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 344 पर पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को कुल 49 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। पॉजिटिव आईं 13 रिपोर्ट में वसुंधरा सेक्टर -9 की रहने वाली युवती को सांस लेने में परेशानी व बुखार होने पर जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मैक्स सिटी रामप्रस्था ग्रीन में सेक्टर चार में रहने वाला युवक की रैंडम जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सूर्य नगर निवासी युवक की दिल्ली में जांच हुई थी और मैक्स पटपड़गंज में भर्ती है। नीति खंड-2 इंदिरापुरम में 49 वर्षीय महिला बीईएल कंपनी की कर्मचारी है, वह पटपड़गंज में भर्ती है। अजनारा जेनेक्स क्रॉसिग रिपब्लिक में रहने वाले युवक को बुखार होने पर जांच हुई थी। वसुंधरा सेक्टर-14 निवासी दो व्यक्ति पूर्व में कर्मचारी के संपर्क में आए हैं। दोनों को मैक्स पटपड़गंज में भर्ती किया गया है। सूर्यनगर के चंदन नगर निवासी युवती को पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर ईएसआई में भर्ती किया गया है। महराजपुर निवासी व्यक्ति व शालीमार गार्डन निवासी युवक को भी पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर ईएसआई में भर्ती कराया गया है। विजय नगर निवासी पुरुष व खोड़ा निवासी बुजुर्ग महिला भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। झंडापुर निवासी युवक को संक्रमित होने पर ईएसआई में भर्ती कराया गया है।
सीएमओ के मुताबिक अब तक लिए गए 10487 सैंपलों के सापेक्ष प्राप्त हुईं 10020 में से 9676 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। 467 जांच लंबित हैं। मंगलवार को कुल 310 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले के कुल 19 हॉटस्पॉट हैं। नगरीय होने की वजह से सभी रेड जोन में है। अब चार घंटे ही पहन सकेंगे पीपीई किट
पीपीई किट पहनने से बेहोश होने एवं पसीने आने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि अब एक बार में एक डॉक्टर केवल चार घंटे ही लगातार पीपीई किट पहन सकते हैं। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि एक शिफ्ट में दो डॉक्टर डयूटी देते हैं। ऐसे में चार घंटे एक और चार घंटे दूसरा डॉक्टर पॉजिटिव मरीजों की निगरानी कर सकता है। ऐसे में सभी को आठ घंटे तक लगातार पीपीई किट पहननी नहीं पड़ेगी। राजेंद्र नगर कोविड अस्पताल के अलावा एल-2 संयुक्त अस्पताल और एल-3 संतोष अस्पताल में यह व्यवस्था की गई है। पीपीई किट में पूरी तरह पैक होने की वजह से गर्मी लगती है। स्टाफ के कई लोग बेहोश हो चुके हैं। चार हजार बेड का इंतजाम पूरा
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले में कोरोना को नियंत्रण करने और मरीजों के उपचार के लिए करीब चार हजार बेडों का इंतजाम कर लिया गया है। सीएमओ डॉ. एन के गुप्ता ने बताया कि सरकारी एवं निजी अस्पतालों में उक्त बेडों का इंतजाम किया गया है। जल्द ही पांच नए अस्पतालों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से आइएमएस और सुंदरदीप शामिल है। इसके अलावा आधा दर्जन और निजी अस्पतालों का अधिग्रहण करते हुए बेडों का इंतजाम किया गया है।

Tuesday, June 2, 2020

पुलिस ने नहीं लगने दिया ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला

ज्येष्ठ गंगा दशहरा : पुलिस ने हाईवे से ही श्रद्धालुओं को लौटाया, नहीं लगने दिया मेला
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगा तट पर ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर लगने वाला मेला नहीं लग सका। पुलिस-प्रशासन की सख्ती के चलते बाहरी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान किए बिना ही हाईवे से वापस लौटना पड़ा। इस दौरान लठीरा के कच्चे घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
गढ़ गंगानगरी ब्रजघाट में प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह की दशमी पर गंगा दशहरा का मेला लगता है। इस बार कोविड-19 महामारी के चलते ब्रजघाट में जाने वाले तमाम रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पीएसी समेत पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसके चलते बाहरी क्षेत्रों से स्नान करने वाले लोगों को पुलिस ने हाईवे से ही वापस लौटा दिया गया।
एसडीएम विजयवर्धन तोमर और सीओ पवन कुमार ने बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देश अनुसार ब्रजघाट में किसी भी श्रद्धालु को गंगा स्नान करने नहीं दिया गया। वहीं ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सत्यापाल सिंह ने बताया कि सुबह तीन बजे से ही हाईवे पर स्थित चेक पोस्ट पर पहुंचकर स्नान करने आ रहे श्रद्धालुओं को हाईवे से ही वापस लौटाया गया। जिससे कोई घाट तक नहीं पहुंच सका।
अमरोहा के कच्चे घाट पर हुआ स्नान
- गंगा के इस तरफ जनपद अमरोहा के गांव लठीरा के कच्चे घाट पर श्रद्धालुओं को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया, जिसके चलते बाहरी जनपदों समेत क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने लठीरा के कच्चे घाट पर पहुंचकर स्नान और पूजा अर्चना की। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियम का भी कोई पालन नहीं किया गया।

Ghaziabad:जिलाधिकारी ने वैशाली क्षेत्र में लॉकडाउन

GHAZIABAD जिलाधिकारी ने वैशाली क्षेत्र में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के दिये निर्देश । 
जिलाधिकारी ने वैशाली क्षेत्र में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के दिये निर्देश ।

Carona:मेडिकल अपडेट: जिला गाजियाबाद

मेडिकल अपडेट: जिला गाजियाबाद कुल सकारात्मक मामले: 331 कुल इलाज के मामले: 233 सक्रिय मामले शेष: 94 आज 182 में से रिपोर्ट: 12 सकारात्मक, 170 नकारात्मक। पिछले 24 घंटों में, 20 सकारात्मक नकारात्मक हो गए।  

Ghaziabad सोमवार को जिले के 12 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के साथ ही अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 94 हो गई है।

सोमवार को जिले के बीस कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने पर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही 170 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 12 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के साथ ही अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 94 हो गई है। सोमवार को 12 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें इंदिरापुरम से 3, विजयनगर से 1, खोड़ा में 2 साहिबाबाद से 1, लोनी बॉर्डर से 1, शकर विहार से 1 और मुरादनगर से 3 पॉजिटिव मामले शामिल हैं। इनमें 7 रिपोर्ट निजी लैब से हैं और 5 रिपोर्ट सरकारी लैब से हैं।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...