Sunday, November 29, 2020

नोएडा के सेक्टर-63 में H ब्लॉक में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

नोएडा के सेक्टर-63 में H ब्लॉक में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

Wednesday, November 25, 2020

नोएडा सगाई समारोह में बेकेन्ट हॉल से केश व ज्वेलरी सहित लाखो की चोरी

नोएडा के सेक्टर 52 के ओलिव गार्डन का है, जहां पर एक सगाई समारोह से चोरों ने पैसों व ज्वेलरी से भरा हुआ बैग ही गायब कर दिया । पीड़ितों के अनुसार करीब बैग में करीब साढ़े चार लाख रुपये कैश व करीब ढाई लाख की ज्वेलरी थी ।जिसको बैंकट हॉल के कमरे से ही चोरों ने गायब कर दिया।फिलहाल पीड़ितों ने बैंकेट हॉल के प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है । पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है ।

शादियों के सीजन में अगर आप भी किसी शादी में जाने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा सचेत हो जाइए क्योंकि इस समय पर शादी समारोह भीड़ भाड़ में चोरों का गिरोह भी सक्रिय हो चुका है जोकि नजर बजते ही आपके सामान को गायब कर सकता है ऐसा ही नजारा नोएडा के थाना 24 क्षेत्र के सेक्टर 52 के ओलिव गार्डन में देखने को मिला जहां पर एक सगाई समारोह चल रहा था सगाई में आए लड़के के मामा ने बैंकट हॉल के ही एक कमरे में पैसों से वह ज्वेलरी से भरा हुआ बैग रख दिया जैसे ही वह किसी कार्य से बाहर गए उनका वह बैग गायब मिला । जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।
बैंक मैनेजर को इसकी शिकायत बताई गई और सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए, लेकिन सीसीटीवी कैमरे चालू ही नहीं थे। पीड़ितों का आरोप है कि घटना होने के बाद सीसीटीवी कैमरा को चालू किया गया था । पीड़ितों ने वेंकट हॉल के कर्मचारियों की इस चोरी में संलिप्तता बताई और बैंक्विट हॉल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए, उन्होंने उनके खिलाफ पुलिस को लिखित में शिकायत दी है । इन लोगों ने बताया कि उनके बैग में करीब साढ़े चार लाख रुपये केस व करीब ढाई लाख की ज्वेरली थी ।फिलहाल पुलिस से इस बारे में शिकायत कर दी गई है पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट गई है और जल्द ही खुलासे की बात कह रही है ।

Monday, November 23, 2020

Saturday, November 21, 2020

गाजियाबाद में बुखार दवाई खरीदने वालों को देनी होगी पूरी जानकारी

गाज़ियाबाद में अब बुखार, खांसी, जुकाम और सांस की तकलीफ आदि की दवाई खरीदने वालों को अपना पूरा विवरण मेडिकल स्टोर के संचालकों को देना होगा। दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के मरीजों को ट्रेस करने के लिए अपनी गतिविधियां तेज़ कर दी हैं।  स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि कोरोना संक्रमित स्पष्ट लक्षणों के बावजूद भी अपने टेस्ट नहीं करा रहे हैं और सीधे केमिस्ट से दवाइयाँ लेकर काम चला रहे हैं।  
जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय के आदेश पर जिला औषधि निरीक्षक ने इस संबंध में मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस बारे में केमिस्ट एसोसिएशन को भी अलग से एक पत्र जारी किया गया है। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर पर दवाओं की रेट लिस्ट टांगने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
औषधि निरीक्षक अनुरोध कुमार ने बताया कि एक अगस्त से 21 नवंबर के बीच मेडिकल स्टोर से बुखार की दवा खरीदने वाले 21,966 लोगों की निगरानी करने पर पाया गया कि हालत खराब होने पर भी वे कोरोना की जांच नहीं करा रहे हैं। इनमें से 5,234 की कोरोना जांच कराई गई तो 1,213 संक्रमित पाए गए। इनमें से 32 को गंभीर स्थिति में कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
पता चला है कि विगत एक महीने से मेडिकल स्टोर संचालकों ने बुखार आदि की दवा खरीदने वालों का विवरण देना कम कर दिया है। इसका एक कारण मौसम में आया बदलाव भी हो सकता है क्योंकि अक्सर सर्दियाँ शुरू होते समय जुकाम, खांसी और बुखार आदि बीमारियाँ आम हैं।  लेकिन कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अब मेडिकल स्टोर संचालकों पर सख्ती बरती जा रही है। बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा खरीदने वाले हर व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर देना अनिवार्य कर दिया गया है।
अनुरोध कुमार ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में अब तक तीन मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति कर दी गई है। सात को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दस टीमें गठित करते हुए रोज औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल स्टोर पर बिकने वाली दवाओं की गुणवत्ता पर भी निगरानी रखी जा रही है।

गाजियाबाद एनएच 24 ताज हाईवे कट पर लगा लंबा जाम

गाजियाबाद एनएच 24 ताज हाईवे कट पर लगा लंबा जाम

विजय नगर बायपास एनएच 24 ताज हाईवे कट पर लगा लंबा जाम

 गाजियाबाद विजय नगर बायपास एनएच 24 ताज हाईवे कट पर लगा लंबा जाम


Tuesday, November 17, 2020

बढ़ते कोरोना केसों पर डीएम नोएडा का फैसला,दिल्ली से नोएडा आने वालों की होगी रैंडम सैंपलिंग

नोएडा:जिला प्रशासन ने दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले लोगों को बार्डर पर ही रोक कर उनकी रैंडम सैंपलिंग करने का फैसला किया है।  इसके लिए डॉक्टरों और पुलिस की टीम डीएनडी बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर और मेट्रो स्टेशनों पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। ये टीमें किसी भी व्यक्ति को रोक कर आकस्मिक रूप  से उसकी कोरोना जांच करेंगी। इन जांच की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।

जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने मंगलवार शाम को इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आपात बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करने के बाद दिल्ली बॉर्डर पर कोरोना जांच करने का निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि दिल्ली से आने-जाने वाले लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ ही उनकी आकस्मिक कोविड जांच भी की जाएगी और इसमें किसी भी व्यक्ति की जांच की जा सकती है। आकस्मिक जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीमों का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं और यह जांच बुधवार से प्रारम्भ हो जाएंगी। इन जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...