Monday, July 12, 2021

गाजियाबाद समीर हत्याकांड में पुलिस ने मुरादनगर पूर्व विधायक वहाब चौधरी व भतीजे अहद को गिरफ्तार किया

                                    (काल्पनिक फोटो)
गाजियाबाद:मुरादनगर थाना क्षेत्र में रविवार को हुए समीर हत्याकांड में पुलिस ने मुरादनगर के पूर्व विधायक वहाब चौधरी व उनके भतीजे अहद को गिरफ्तार कर लिया है।वहाब चौधरी बहुजन समाज पार्टी से मुरादनगर के विधायक रह चुके हैं। पुलिस इस मामले का खुलासा सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेगी।हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि वहाब चौधरी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है,जो अपने किसी रिश्तेदार के यहां छुपे थे ।
रविवार को मुरादनगर के क्षेत्र के प्रीत विहार में खाली पड़े प्लॉट में शहजाद अंसारी के पुत्र समीर की लाश बरामद हुई थी।समीर की हत्या सरियों से पीट-टकर की गई थी।इस सम्बंध में समीर के पिता शहजाद ने पुलिस में वहाब चौधरी के भतीजे अहद व तीन अन्य दो अज्ञात लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शहजाद ने अपनी तहरीर में कहा था कि वहाब चौधरी का भतीजा अहद व उसके तीन अन्य साथी समीर को घर से बुलाकर ले गए थे लेकिन वह घर नहीं लौटा। उसे कई जगह तलाशा गया,लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका। रविवार को उसका शव खाली पड़े प्लॉट में मिला।समीर व वहाब चौधरी का भतीजा अहद आपस में दोस्त थे।कुछ माह पूर्व चौधरी के भाई आस मोहम्मद उर्फ डॉन की पत्नी की हत्या गोली मारकर कर की गई थी।इस हत्याकांड में आस मोहम्मद,उसका बेटा अहद व मृतक समीर जेल गए थे। समीर और अहद करीब तीन महीने पहले जेल से जमानत पर छूटकर आए थे।पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। इसमें वहाब चौधरी भी हत्याकांड को अंजाम दिलाने में शामिल थे। पुलिस ने वहाब चौधरी की गिरफ्तारी की पुष्टि तो कर दी है, लेकिन आधिकारिक रूप से इसका विस्तृत खुलासा पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।

होशियार कृपया आपसे अनुरोध है कि किसी भी गुमनाम लोगों को न जोड़ें सोशल साइट पर !

होशियार:कृपया आपसे अनुरोध है कि किसी भी गुमनाम लोगों को न जोड़ें। विशेष रूप से आपके एफबी खाते में महिला,वे आपको कॉल करेंगे,आपको वीडियो कॉल के लिए आमंत्रित करेंगे और जैसे ही आप करेंगे,वे आपको शूट करना शुरू कर देंगे और बहुत सारी नग्नता दिखाएंगे,और फिर आपको प्राप्त होगा धमकी भरा मेसेज,तो मूर्ख मत बनिए,लोगों को फंसाने का बस एक और तरीका है.

गाजियाबाद के निजी अस्पताल यशोदा में एक महिला ने 4 बच्चो को जन्म दिया है जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सरकार ऐसे स्पेशल केस में क्या प्रावधान होंगे ?

गाजियाबाद के निजी अस्पताल यशोदा में एक महिला ने 4 बच्चो को जन्म दिया है और सभी स्वस्थ है। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सरकार कवायद तो कर रही है लेकिन ऐसे स्पेशल केस में क्या प्रावधान होंगे ?

दिल्ली कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर अगले आदेश तक जनपथ बाजार बंद।

दिल्ली:कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर अगले आदेश तक जनपथ बाजार बंद।

Sunday, July 11, 2021

गाजियाबाद एसएसपी ने दारोगा,चौकी इंचार्ज समेत सिपाही किए लाइन हाजिर

गाजियाबाद:2 दारोगा समेत 5 पुलिस लाइन हाजिर, आरडीसी चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार लाइन हाजिर, कचहरी चौकी इंचार्ज अंगद सिंह लाइन हाजिर, 3 सिपाही को भी एसएसपी ने किया लाइन हाजिर.

दिल्ली पानी की किल्लत,आम आदमी पार्टी ने समस्या के लिए हरियाणा सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया

दिल्ली:पानी की किल्लत से परेशान दिल्ली वालों की समस्या अब सियासत के फेर में फंस गई है.एक ओर बीजेपी पानी की आपूर्ति न कर पाने के लिए आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार को ज़िम्मेदार ठहरा रही है तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी हरियाणा से आने वाला दिल्ली का पानी रोकने के लिए बीजेपी को कसूरवार बता रही है.आज आम आदमी पार्टी की यूथ विंग ने बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में यूथ विंग के प्रभारी रोहित लाकड़ा, प्रदेश अध्यक्ष रमेश मटियाला और विधायक राजकुमार आनंद भी शामिल थे.
आम आदमी पार्टी के नेता और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बयान जारी कर कहा कि हमने बीजेपी को पानी की समस्या का हल निकालने लिए 24 घंटे का वक्त दिया था लेकिन बीजेपी ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है.बीजेपी शासित हरियाणा सरकार दिल्ली वालों के हक का लगभग 100 एमजीडी पानी नहीं दे रही है.कुछ दिनों से दिल्ली के अंदर पानी की किल्लत हो गई है लेकिन बीजेपी के लोगों को राजनीति करने से फुरसत नहीं है, इस राजनीति में आम जनता बिना पानी के गर्मी में परेशान हो रहे हैं.

यूपी एडीजी प्रशांत कुमार का दावा,एटीएस ने बड़ी साज़िश को किया नाकाम 15 अगस्त के पहले हमले की फिराक में थे आतंकी

लखनऊ एटीएस के काकोरी में आज के ऑपरेशन पर एडीजी ने कहा,आज उत्तर प्रदेश के एटीएस ने बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।
एटीएस की टीम ने अलकायदा समर्थित अंसार गजवा​-तुल-हिंद से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...