Saturday, July 31, 2021
नोएडा पुलिस का बदमाशों में जबरदस्त खौफ,चिल्ला चिल्ला कर कह रहे हैं कभी नहीं आऊंगा नोएडा
नोएडा पुलिस का बदमाशों में जबरदस्त खौफ चिल्ला चिल्ला कर कह रहे हैं कभी नहीं आऊंगा नोएडा,योगी आदित्यनाथ जी की सरकार मैं जबरजस्त ख़ौफ़ बदमाशों को सता रहा है। सेक्टर 58 कोतवाली पुलिस से मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल जो चीख़- चीख कर चिल्ला रहे है।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने वांटेड अपराधी काला जठेड़ी और अनुराधा को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने एक बड़े ऑपरेशन में वांटेड अपराधी संदीप (काला जठेड़ी)और उसकी सहयोगिनी और वांटेड अपराधी अनुराधा को कल सहारनपुर के पास से गिरफ्तार किया है:मनीष चंद्रा डीसीपी दिल्ली पुलिस
Friday, July 30, 2021
क्या यहां के नागरिकों को पक्की सड़क और पानी निकासी के लिए नालियां नहीं चाहिए ?
यह है उत्तर प्रदेश गाजियाबाद सुदामापुरी और गौतम बुध नगर सरस्वती कुंज के बीच की रोड जहां बारिशों में हो जाता है बुरा हाल यह है उत्तर प्रदेश का विकास, जहाना पक्की सड़कें हैं, ना ही पानी की निकासी के लिए नालियां बारिशों में कीचड़ दलदल नुमा हो जाती है सड़कें, बरसातों में आने जाने के लिए नहीं हो पाता रस्ता सिर्फ कीचड़ ही कीचड़ होता है, अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक से गुहार लगा चुके हैं यहां के निवासी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं सालों से ऐसे ही हालत है सुदामापुरी और सरस्वती कुंज के बीच की इस रोड का जो गौतम बुध नगर और गाजियाबाद के बीच में पढ़ती है.
क्या यहां के नागरिक 2022 में इस विकास के नाम पर वोट देंगे !
Thursday, July 29, 2021
150 में फर्जी आधार कार्ड,1200 रुपए में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले दो गिरफ्तार
थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनाने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, कंप्यूटर सिस्टम, लैपटॉप व अन्य सामान तथा 42 हजार रूपये बरामद किए हैं !
कोतवाली फेज-2 पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग फर्जी सरकारी पहचान पत्र बनाकर महंगे दामों पर लोगों को बेच रहे हैं। इस पर पुलिस ने बुधवार रात 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सचिन और आलम के रूप में हुई है।
कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी नकली ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनाकर उसे असली बताकर लोगों को ठग रहे थे और इसके बदले में उनसे अधिक पैसे लेते थे। आरोपी ड्राइविंग लाइसेंस के 1200 रुपये, आधार कार्ड के 150 रुपये और पैन कार्ड के 200 रुपये लेते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन फर्जी आईडी कार्ड के जरिये यह लोग प्रतिमाह करीब 1 लाख रुपये कमा रहे थे।
आरोपियों के घर से 19 तैयार और 9 ब्लैंक ड्राइविंग लाइसेंस, 5 तैयार और 37 ब्लैंक पैन कार्ड , 55 ब्लैंक वोटर आईडी कार्ड, 60 ब्लैंक आधार कार्ड, 250 ब्लैंक आईडी कार्ड एवं फर्जी डीएल, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड तैयार करने के उपकरण, एक लैपटॉप, सीपीयू, मॉनिटर,प्रिंटर, की बोर्ड और 42 हज़ार रुपये नकद बरामद किए हैं।
Wednesday, July 28, 2021
नगर निगम के अफसर,इलाके के लोग वीआईपी फील कर रहे है !
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे की जानकारी मिलते ही दौड़े गाजियाबाद नगर निगम के अफसर,सड़क पर पम्पिंग सेट लगे है,मुख्यमंत्री के रूट पर भारी जलभराव है,यही हॉटसिटी की असल तस्वीर है,नालों की सफाई पर करोड़ो खर्च करने वाले निगम आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर खुद ग्राउंड जीरो पर है,इलाके के लोग वीआईपी फील कर रहे है.
गाजियाबाद भोपुरा के नजदीक दिल्ली-वजीराबाद रोड पर जलभराव
गाजियाबाद: भोपुरा के नजदीक दिल्ली-वजीराबाद रोड पर करीब 3 फुट तक जलभराव बना हुआ। शाम 4 बजे तक आसपास के सारे नाले चोक, हो गया ट्रैफिक जाम।
Subscribe to:
Posts (Atom)
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...