Saturday, August 1, 2020

नोएडा में 10 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नोएडा में दनकौर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 10 साल की बच्ची के साथ गांव के एक शख्स ने शुक्रवार की शाम रेप किया था. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना दनकौर के एक गांव में रहने वाला शख्स अपनी 10 साल की बेटी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था. रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल खराब हो गई.

इसी दौरान पीछे से उसी गांव का रहने वाला यासीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया. शख्स ने यासीन पर विश्वास कर अपनी बेटी को उसकी मोटरसाइकिल पर बैठा दिया. वृंदा शुक्ला ने बताया कि थोड़ी दूर जाकर यासीन ने वाहन रोका तथा बच्ची को जबरन खेत में ले गया जहां उससे मारपीट की और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

पूरे मामले को लेकर डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना दनकौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

यूपी में आज आये 3840 नए मरीज आये,गाजियाबाद गौतम बुध नगर कोरोना अपडेट देखें

उत्तर प्रदेश में कोरोना के आज 3840 नए लोगो की रिपार्ट पॉजिटिव आई है जबकि प्रदेश में 84261 कोरोना पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा हुआ है. 51334 मरीज डिस्चार्ज किये जा चुके है, जबकि 36037 मरीजो का विभिन्न अस्पतालों में ईलाज चल रहा है. 1677 मरीज की मौत हो चुकी है. आज यूपी में पहली बात इतनी संख्या में कोरोना पोजिटिव मरीजों का आंकड़ा सामने आया है.

गाजियाबाद कोरोना अपडेट आज 169 नए लोगो की रिपार्ट आयी पॉजिटिव, जिले में 5005 हुआ कोरोना पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा, 4168 मरीज किये जा चुके है डिस्चार्ज, 873 मरीजो का चल रहा है विभिन्न अस्पतालों में ईलाज, 64 मरीज की हो चुकी है मौत।

गौतमबुद्धनगर कोरोना अपडेट आज 129 नए लोगो की रिपार्ट आयी पॉजिटिव, जिले में 5348 हुआ कोरोना पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा, 4439 मरीज किये जा चुके है डिस्चार्ज, 846 मरीजो का चल रहा है विभिन्न अस्पतालों में ईलाज 43 मरीज की हो चुकी है मौत।

नोएडा कमिश्नर आलोक सिंह की नई पहल, महिला सुरक्षा हेतु पुलिस थानों में नई पैट्रोलिंग टीम 'स्वयंसिद्ध' का गठन एवं हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

नोएडा गौतमबुद्धनगर कमिश्नरी में महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु एक नई पैट्रोलिंग टीम का गठन किया गया है, जिसके लिए 100 स्कूटी उपलब्ध करायी गई हैं, जिनका आवंटन अलग-अलग थानों में संवेदनशीलता के आधार पर किया गया है।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने पुलिस कमिश्नरेट, नोएडा, सेक्टर-108 में आयोजित एक कार्यक्रम में इस नई पेट्रोलिंग टीम का उद्घाटन किया तथा हरी झण्डी दिखाकर पुलिस थानों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरी के लिए महिला सुरक्षा अत्यन्त प्राथमिकता का विषय है। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के उपरान्त महिलाओं की सुरक्षा हेतु नये प्रयोगों एवं नई व्यवस्थाओं पर निरन्तर कार्य हो रहा है। महिला चैपाल, थाना स्तर पर महिला सुरक्षा इकाई का गठन एवं नॉलिज पार्क पुलिस थाने पर स्थापित फैमिली डिस्प्ले रेसोल्यूशन क्लीनिक, इन नये प्रयोगों के कुछ उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ बनाने के लिए एक नई महिला पैट्रोलिंग टीम का गठन किया जा रहा है, जिसकी सम्पूर्ण कार्यवाही का संचालन महिला पुलिसकर्मियों द्वारा किया जायेगा इस कारण इस टीम का नाम "स्वयंसिद्ध" रखा गया है। पैट्रोलिंग टीम में महिला उ0नि0, मु0आ0 व आरक्षी रहेंगे। पैट्रोलिंग टीम के लिए 100 स्कूटी उपलब्ध कराई गई है तथा पैट्रोलिंग करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को बॉडीवॉर्न कैमरा एवं बैटन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनका आवंटन अलग अलग थानों पर संवेदनशीलता के आधार पर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा की इस योजना को प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर वासियों विशेषकर खासकर महिलाओं से सोशल मीडिया के माध्यम से सुझाव प्राप्त किये गये, जिसके आधार पर ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां पर और अधिक पैट्रोलिंग एवं पुलिस उपस्थिति की आवश्यकता है। इन सुझावों एवं थाना स्तर से आंकलन के आधार पर सभी थानों के पैट्रोलिंग शेड्यूल पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा कार्यालय द्वारा तैयार किये गये हैं, जिसके तहत 163 हॉट स्पॉटस पर पैट्रोलिंग की सेवाएं प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन हॉट स्पॉट में प्रमुख विद्यालय, विश्वविद्यालय एवं इस प्रकार की फैक्ट्रियां जहां देर शाम तक महिलाएं कार्यरत रहती है, मैट्रो स्टेशन के आस पास के स्थान, ऑटो स्टैण्ड आदि सम्मिलित है। इन हॉट स्पॉटस की सूची को समय-समय पर गौतमबुद्धनगर वासियों के सुझाव के आधार पर अद्यतन किया जायेगा। कोरोना की समस्या से मुक्त होने पर स्कूल, कॉलेज की छात्राओं एवं गैर सरकारी महिला संगठनों के सदस्यों को इस योजना में सहयोगी बनाने का भी विचार है।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली, पुलिस उपायुक्त गण, अपर पुलिस उपायुक्त गण, सहायक पुलिस आयुक्त गण आदि उपस्थित थे।

64 की उम्र में अमर सिंह का निधन

राज्य सभा सदस्य और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का शनिवार को 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसी अस्पताल से कुछ माह पहले उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था। उसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और उनके परिवार से माफी मांगी थी। अमर सिंह कभी राजनीति के चाणक्य कहे जाते थे।

नोएडा में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

नोएडा जनपद गौतम बुद्ध नगर के थाना 24 क्षेत्र के सैक्टर 11 में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया वही रेस्क्यू कर चार मजदूरों व 1 महिला को मलवे से निकाल दिया गया है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीँ उपचार के दौरान 2 मजदूरों की मौत हो गई। ये एक कम्पनी है जहाँ पर सोलर पैनल की मैन्यूफैक्चरिंग की जाती थी ।आगे के हिस्से में प्लम्बिंग का कार्य चल रहा था ।
नोएडा सेक्टर 11 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभरा कर गिरने से उसमे काम कर रहे मजदूर दब गए । 1 महिला व 4 व्यक्तियो को मौके से रेस्क्यू टीम ने निकाल लिया है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान 2 मजदूरों की मौत हो गयी । वही मौके पर भारी पुलिस बल के साथ कमिश्नर नोएडा, फायर बिग्रेड टीम एम्बुलेन्स एवं एनडीआरएफ राहत व बचाव कार्य मे जुटी हुई है।
सेक्टर 11 के एफ-62 में हुए हादसे में पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि 1 महिला व चार घायल को रेस्क्यू कर निकाल लिया है। राहत व बचाव कार्य जारी है , घायलों में, ठेकेदार जैनेन्द्र, असिस्टेंस ठेकेदार ओपी व असिस्टेंस राहुल ठेकेदार को बाहर निकाल लिया है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ उपचार के दौरान 2 मजदूरों की मौत हो गई है वहीँ सीएम योगी ने घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर को मौके पर पँहुचने और घायलों का तत्काल प्रभाव से समुचित उपचार के लिए आदेश दिया।फिलहाल पुलिस कमिश्नर और डीएम मौके पर है,
जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश।

ऑटो ड्राइवर ब्लाइंड मर्डर केस मिस्ट्री समाप्त, केवल 200 रुपए के लिए आफताब और शेरखान ने कर दी ऑटो चालक की हत्या

गाजियाबाद: "18 जून को घटित ऑटो ड्राइवर ब्लाइंड मर्डर केस मिस्ट्री समाप्त.."
किराए के ₹200 न होने पर दो युवकों आफताब और शेरखान ने की थी,हत्या-ग्राउंड इंटेलिजेंस से हल हुई पेचीदा गुत्थी-घटना का अनावरण करने वाली टीम को SSP गाजियाबाद द्वारा ₹15000 से पुरस्कृत  किया जा रहा है!

'अनलॉक-3' का नोएडा में फायदा नहीं, अब 31 अगस्त तक धारा-144 लागू, जिम और सिनेमा हॉल रहेंगे बंद

 नोएडा गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लागू धारा-144 को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है. यहां अनलॉक-3 के गाइडलाइंस लागू नहीं होगी. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने कहा, "गौतम बुद्ध नगर में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध 31 अगस्त तक लागू रहेंगे."

जिला पुलिस ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इस अवधि में राजनीतिक, सामाजिक, खेल संबंधी या धार्मिक सम्मेलन करने और विरोध प्रदर्शन के तहत रैलियां निकालने की मनाही होगी.

एक अगस्त से अनलॉक-3 शुरू हो रहा है. इसके मुताबिक, COVID-19 कंटेनमेंट जोन के बाहर और अधिक गतिविधियों की अनुमति दी गई है. गाइडलाइन के मुताबिक, अब नाइट कर्फ्यू लागू नहीं होगा. स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक कार्यक्रम पहले की तरह ही बंद रहेंगे. गाइडलाइंस के मुताबिक, कंटेनमेंट जोन (जहां अधिक हैं कोरोना के मामले) को छोड़कर बाकी जगहों पर सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल को खोला जा सकता है. हालांकि गृह मंत्रालय ने कहा कि इन गतिविधियों को शुरू करने की तारीखें स्थिति का आकलन करने के बाद अलग से तय की जाएंगी.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...