Saturday, August 1, 2020

नोएडा में 10 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नोएडा में दनकौर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 10 साल की बच्ची के साथ गांव के एक शख्स ने शुक्रवार की शाम रेप किया था. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना दनकौर के एक गांव में रहने वाला शख्स अपनी 10 साल की बेटी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था. रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल खराब हो गई.

इसी दौरान पीछे से उसी गांव का रहने वाला यासीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया. शख्स ने यासीन पर विश्वास कर अपनी बेटी को उसकी मोटरसाइकिल पर बैठा दिया. वृंदा शुक्ला ने बताया कि थोड़ी दूर जाकर यासीन ने वाहन रोका तथा बच्ची को जबरन खेत में ले गया जहां उससे मारपीट की और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

पूरे मामले को लेकर डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना दनकौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

No comments:

Post a Comment

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी फिर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी के टावर बी के पास एक बार फिर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ...