Friday, October 2, 2020

नोएड नाक तक नहीं लगाया मास्क तो कटेगा 100 रुपये का चालान

नोएडा में घर से बाहर निकलने पर सभी लोगों को मास्क लगाना आवश्यक है। नाक तक मास्क नहीं लगाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी और चालान काटेगी। हाईकोर्ट की गाइडलाइन के बाद नोएडा पुलिस ने यह आदेश जारी किया है। 

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मास्क लगाना अनिवार्य है, लेकिन मास्क नाक के ऊपर तक लगा होना चाहिए। जिस भी शख्स का मास्क नाक से नीचे लगा होगा 100 रुपये का चालान कटेगा। 

इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब पुलिस शहर के सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर मानकों के मुताबिक मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी।

No comments:

Post a Comment

दिल्ली के सीलमपुर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ,7 लोग मलबे में दब गए!

दिल्ली के सीलमपुर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। ईदगाह जनता कॉलोनी में एक इमारत गिरने से 7 लोग मलबे में दब गए।