Monday, July 19, 2021

ग्रेटर नोएडा पुलिस को मिली कामयाबी,मेवाती गैंग के 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा:कोतवाली जेवर पुलिस ने गैस कटर से एटीएम काट कर लाखों रुपए निकालकर फरार होने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया की एटीएम काटने वाले गिरोह में करीब 10 आरोपी शामिल है और सभी मेवाती हैं।यह लोग एटीएम काट कर निकाले गए रुपयों को अय्याशी में खत्म करते थे। पुलिस फरार सात अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि बदमाशों ने बताया की घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए मेवात उनके लिए सबसे मुफीद और सुरक्षित जगह है। पुलिस के मुताबिक गिरोह के अन्य सदस्य रहीस, खुर्शीद, खुर्शीद से भांजा, रुकमुद्दीन, जमील, खर्शीद का दोस्त और मुकीम गैंग में शामिल हैं। गिरोह का सरगना खुर्शीद है और जमील एटीएम काटने में मास्टर है खुर्शीद का दोस्त कोलकाता का रहने वाला है।
आरोपियों ने बताया कि एटीएम काटने के बाद चोरी की गई रकम को यह लोग बराबर हिस्सों में बांट लेते थे और एक साथ कई वारदातों को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए कुछ दिनों के लिए गायब हो जाते थे। इस दौरान आरोपी चोरी के रुपयों से अय्याशी करने के लिए गोवा, मुंबई, कश्मीर और अन्य जगहों पर घूमने निकल जाते थे।

No comments:

Post a Comment

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी फिर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी के टावर बी के पास एक बार फिर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ...