Saturday, May 29, 2021

अस्पतालों ने इलाज के नाम पर ली ज्यादा रकम,गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग की जांच खुलासा

                                            (गूगल फोटो)
गौतमबुद्ध नगर:जिला प्रशासन ने 8 प्राइवेट हॉस्पिटल को मरीजों से ज्यादा राशि वसूलने का दोषी पाया है। इन सभी अस्पतालों के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के बाद इसकी पुष्टि हुई है। इसमें यथार्थ, प्रकाश, जेपी, जेआर और फेलिक्स हॉस्पिटल भी शामिल हैं। सभी अस्पतालों ने इलाज के नाम पर मरीजों और परिजनों से ज्यादा रकम वसूली थी। यथार्थ अस्पताल के खिलाफ दो मरीजों ने शिकायत दी थीं। दोनों सही पाई गईं है। हालांकि अब सभी हॉस्पिटल ने अतिरिक्त वसूली गई रकम मरीजों को वापस कर दी है।
गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक ओहरी ने बताया कि अब तक सिर्फ 8 शिकायतें मिली थीं। इन सभी की जांच की गई। अस्पतालों को ज्यादा राशि लेने का दोषी पाया गया है। उनसे अतिरिक्त वसूली गई रकम को मरीजों को वापस करा दिया गया है। दरअसल गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान लोगों ने निजी अस्पतालों पर आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए। पीड़ितों ने कहा कि निजी अस्पतालों ने खूब मनमानी की है। मरीजों-परिजनों के साथ खुलकर लूट-खसोट की गई है। मामूली सुविधाओं के लिए भी मरीजों से भारी रकम ली गई। जेवर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मार्मिक पत्र लिखकर अस्पतालों की जांच कराने का  निवेदन किया था। 

No comments:

Post a Comment

जान से बढ़कर है क्या रील!

उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़ा कदम उठाना पड़ेगा इन रीलबाजों के खिलाफ ,ऐसे काम नहीं चलेगा क्योंकि चालान करने से इन पर फर्क नहीं पड़ता ,कोर्ट में...