Monday, May 24, 2021

नकली आधार कार्ड से सिम खरीदकर ऊंचे दामों में बेचने वाले दो गिरफ्तार

नोएडा:नकली आधार कार्ड बनाकर उससे सिम खरीदने और महंगे दामों में बेचने वाले दो आरोपियों को नोएडा की सेक्टर-20 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आशंका जताई जा रही है कि गिरफ्तार आरोपी गलत कार्यों में लिप्त और बदमाशों को सिम कार्ड बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 सिम कार्ड, सात आधार कार्ड, 3 मोबाइल समेत अन्य कागजात बरामद किए हैं। पुलिस की टीम अब यह पता लगा रही है कि यह आरोपी फर्जी आधार कार्ड कैसे बनाते थे और किन लोगों को बेचते थे।पुलिस को आशंका है कि यह आरोपी किसी बड़े बदमाश को सिम बेचते थे। 
पुलिस पता कर रही है कि कहीं इनका पूरा गिरोह तो नहीं है।

No comments:

Post a Comment

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी फिर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी के टावर बी के पास एक बार फिर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ...