Thursday, June 18, 2020

मिजोरम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.0 रही तीव्रता

देश के उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज की गई है।  भूकंप के झटकों के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए।
बीते कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई थी। केन्द्र शासित क्षेत्र में तीन दिन में चौथी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। 

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...