Saturday, June 27, 2020

देश कोरोना पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 20132 मरीज बढ़े, अब तक 5.29 लाख केस; प्रति 10 लाख की आबादी के हिसाब से सबसे ज्यादा 129 मौतें दिल्ली में

देश में कोरोना से अब तक 16 हजार 103 संक्रमितों की मौत, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7273 की जान गई

शनिवार को रिकॉर्ड 14229 लोग ठीक हुए, दिल्ली संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर आ गई है



नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 29 हजार 577 हो गई।हालांकि, राहत की बात ये है कि अब तक 3 लाख से ज्यादा संक्रमित स्वस्थ हो गए। शनिवार को रिकॉर्ड20 हजार 132 नए कोरोना मरीज मिले। यह एक दिन में मिले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले बीते दो दिन लगातार 18 हजार से ज्यादा मरीज मिले थे।इसके अलावा,रिकॉर्ड14229लोग ठीक हुए। दिल्ली 80 हजार कोरोना संक्रमितों के साथ राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गई। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।


देश में अब तक 16103 मौतें हो चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में 7273 हुईं। लेकिन आबादी के लिहाज से सबसे ज्यादा जानें दिल्ली में गईं।राजधानी मेंयहां प्रति 10 लाख की आबादी पर 129 लोगों की मौतें हो रही हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है।

उत्तरप्रदेश:यहां शनिवार को 606 नए मरीज सामने आए और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 126, गाजियाबाद में 69 और लखनऊ में 29 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 21 हजार 549 हो गई, इनमें से 6685 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 649 लोगों की मौत हुई है।

No comments:

Post a Comment

जान से बढ़कर है क्या रील!

उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़ा कदम उठाना पड़ेगा इन रीलबाजों के खिलाफ ,ऐसे काम नहीं चलेगा क्योंकि चालान करने से इन पर फर्क नहीं पड़ता ,कोर्ट में...