Friday, June 5, 2020

आज रात कुछ ऐसा रहेगा चंद्र ग्रहण का नजारा

आज रात कुछ ऐसा रहेगा चंद्र ग्रहण का नजारा, ग्रहण शुरू होने में बस कुछ ही घंटे हैं 

आज (5 जून) ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि है और आज की ही रात को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा । इससे पहले 10 जनवरी को ऐसा ही चंद्र ग्रहण लगा था। आज की रात को लगने वाला यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत समेत एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। ग्रहण रात के 11 बजकर 15 मिनट से आरंभ हो जाएगा जो रात को 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा। ज्योतिष के अनुसार आज की रात को चंद्रमा पर मात्र पृथ्वी की छाया पड़ेगी जिसे उपच्छाया कहा जाता है इसलिए इसे ग्रहण नहीं कह सकते। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण में सूतक का को प्रभाव नहीं रहेगा। ग्रहण पर पूजा-पाठ करने का विधान होता है। 

कितने देर तक रहेगा चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण लगने में अब कुछ ही पल की देरी है। ग्रहण से पहले आप आसमान में इस समय खूबसूरत चांद के दीदार कर सकते हैं। कहीं-कहीं बादलों संग चांद लुका-छिपी का खेल रहा है। चंद्र ग्रहण आज रात 11 बजकर 15 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा। आप ये नजारा रात के 2 बजकर 34 मिनट तक देख सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाय तो आप चंद्र ग्रहण का ये नजारा 3 घंटे 18 मिनट देख सकते हैं।

क्या होता है मांद्य चंद्र ग्रहण
मांद्य चंद्र ग्रहण सामान्य चंद्र से भिन्न होता है। इसमें पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा ये तीनों एक सीधी रेखा में नहीं होते हैं। बल्कि ऐसी स्थिति में होते हैं जहां से पृथ्वी की केवल हल्की सी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इसमें चंद्रमा घटता-बढ़ता नहीं है, बल्कि सामान्य आकार का दिखाई देता है


2020 के तीसरे और चौथे चंद्र ग्रहण का समय व तारीख
इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को सुबह 8 बजकर 37 मिनट से शुरु होगा और 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। वहीं साल का आखिरी और चौथा चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण दोपहर 1 बजकर 2 मिनट से प्रारंभ होगा और शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। 

No comments:

Post a Comment

जान से बढ़कर है क्या रील!

उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़ा कदम उठाना पड़ेगा इन रीलबाजों के खिलाफ ,ऐसे काम नहीं चलेगा क्योंकि चालान करने से इन पर फर्क नहीं पड़ता ,कोर्ट में...