Monday, June 15, 2020

कोरोना की रफ्तार और मौतों की संख्या देने लगी टेंशन, 24 घंटे में 325 की मौत

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहै हैं। कोविड-19 के मामले आर्थिक राजधानी मुंबई और दिल्ली में ज्यादा तेजी से फैल रहा हैं। इन दोनों महानगरों में हर रोज हजारों नए मरीज मिल रहे हैं।

नई दिल्ली
देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले अब लगातार टेंशन दे रहे हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और राजधानी दिल्ली में कोविड-19 की रफ्तार लगातार चौंका रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल केस 3,32,424 हो गए हैं। इसमें से 1,69,798 मरीज अबतक ठीक हो चुके हैं। वहीं 1,53,106 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। कोरोना की वजह से 9,520 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।पिछले 24 घंटे में 11,502 नए केस सामने आए हैं जबकि 325 लोगों की मौत हुई है। आइए जानते हैं देश के किस राज्य में कोरोना के कितने मरीज हैं।

No comments:

Post a Comment

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी फिर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी के टावर बी के पास एक बार फिर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ...