Friday, June 19, 2020

कोरोना पॉजिटिव दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के फेफड़ों में इन्फेक्शन बढ़ा, ऑक्सीजन सपोर्ट पर; देश में अब तक 3.81 लाख केस

देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 81 हजार 315हो गई है। उधर,दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। यह जानकारी शुक्रवार कोउनके ऑफिस ने दी। बताया जा रहा है कि उनकेफेफड़ोंमेंइन्फेक्शन बढ़ गया है। दो दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिलहाल वह राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं।
सत्येंद्र को सोमवार रात तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका जताई गईथी। हालांकि, उनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
कोरोना अपडेट्स

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 13,586 नए मामले सामने आए और 336 लोगों की मौत हुई। इसके बाद देश में 3 लाख 80 हजार 532 मरीज हो गए हैं। इनमें 1 लाख 63 हजार 248 एक्टिव केस शामिल हैं। 2 लाख 04 हजार 711 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 12,573 लोगों की जान जा चुकी है।


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट में कहा कि अब दिल्लीवासियों को टेस्ट कराने में कोई परेशानी नहीं होगी। आने वाले दिनों में टेस्टिंग ज्यादा की जाएगी।

दिल्ली के मोती नगर में एक कोरोना मरीज की लाश कार में मिली। कुछ दिन पहले उसे कोरोना संक्रमित होने का पता चला था।

पिछले 5 दिनों में स्वस्थ हुए लोग
पिछले 5 दिन में 42 हजार 856 लोग स्वस्थ हुए। गुरुवार को सबसे ज्यादा 13 हजार 826 पॉजिटिव बढ़े।वहीं, पिछले 24 घंटे में 342 लोगों की मौत हुई।

No comments:

Post a Comment

जान से बढ़कर है क्या रील!

उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़ा कदम उठाना पड़ेगा इन रीलबाजों के खिलाफ ,ऐसे काम नहीं चलेगा क्योंकि चालान करने से इन पर फर्क नहीं पड़ता ,कोर्ट में...