Friday, June 19, 2020

दिल्ली में होम क्वारैंटाइन की जगह सभी मरीज सरकारी फैसिलिटी में रखे जाएंगे, राज्य में करीब 50 हजार केस; देश में अब तक 3.82 लाख मामले

दिल्ली में सभी कोरोना मरीजों को अब सरकारी अस्पताल या क्वारैंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। अब कोई भी संक्रमित होम क्वारैंटाइन नहीं होगा। पहले सरकार ने हल्के लक्षण वाले मरीजों को घर में ही क्वारैंटाइन रहने के लिए कहा था,लेकिन राजधानी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या तेजी से बढ़ने के बाद यह फैसला लिया।
दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच गई है।शुक्रवार शाम तक यहां 49 हजार 979 केस सामने आ चुके हैं। उधर, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (55 साल) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें निमोनिया के बादमैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। उन्हें प्लाज्मा थैरेपी दी जाएगी। उनकी दूसरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

इधर, देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 82 हजार 281 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org और राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

No comments:

Post a Comment

जान से बढ़कर है क्या रील!

उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़ा कदम उठाना पड़ेगा इन रीलबाजों के खिलाफ ,ऐसे काम नहीं चलेगा क्योंकि चालान करने से इन पर फर्क नहीं पड़ता ,कोर्ट में...