Saturday, July 11, 2020

देश में अब करीब साढ़े 8 लाख मरीज, पिछले 24 घंटों में आए 28 हजार से ज्यादा मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 8 लाख 49 हजार 553 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 22,674 लोगों की मौत हो चुकी है.
कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. हर दिन पहले से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले देश में दर्ज किए जा रहे हैं. अमेरिका और ब्राजील के बाद हर दिन सबसे ज्यादा मरीज भारत में आ रहे हैं. आज पहली बार 24 घंटे में 27 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए. देश में संक्रमितों की संख्या अब आठ लाख 49 हजार के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 8 लाख 49 हजार 553 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं.इनमें से 22,674 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लाख 34 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28 हजार 637 नए मामले सामने आए और 551 मौतें हुईं.

No comments:

Post a Comment

दिल्ली में सरोजिनी मार्केट में दुकानें बंद, NDMC के खिलाफ प्रदर्शन,विरुद्ध शॉपकीपर्स ने बुलाया बंद।

दिल्ली में सरोजिनी मार्केट में दुकानें बंद, NDMC के खिलाफ प्रदर्शन, 514 COV जारी करने के विरुद्ध शॉपकीपर्स ने बुलाया बंद। अवैध हॉकर्स और पट...