Friday, July 10, 2020

अब तक पांच लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक, आठ लाख 20 हजार से ज्यादा केस

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। देश में अब तक कुल आठ लाख 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इनमें से पांच लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 8,20,916 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 2,83,407 एक्टिव केस हैं। 5,15,386 लोग ठीक हो गए हैं और 22,123 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 27,114 नए मामले सामने आए हैं और 519 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 2, 82, 511 लोगों की टेस्टिंग हुई है। देश में अब तक 1,13,07,002 टेस्ट हए हैं।

कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। यहां 2,38,461 मामले सामने आ गए हैं। 95,943 एक्टिव केस हैं। 1,32,625 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 9893 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में 1,30,261 मामले सामने आए हैं। इनमें से 46,108 एक्टिव केस है। 82,324 लोग ठीक हो गए हैं। 1829 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली 1,09,140 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 21146 एक्टिव केस है। 84,694 लोग ठीक हो गए हैं और 3300 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश में 33,700 मामले सामने आए हैं। इनमें से 11024 एक्टिव केस हैं। 21787 लोग ठीक हो गए हैं और 889 लोगों की मौत हो गई है।

No comments:

Post a Comment

जान से बढ़कर है क्या रील!

उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़ा कदम उठाना पड़ेगा इन रीलबाजों के खिलाफ ,ऐसे काम नहीं चलेगा क्योंकि चालान करने से इन पर फर्क नहीं पड़ता ,कोर्ट में...