Saturday, July 4, 2020

देश में एक दिन में रिकॉर्ड 24018 मरीज बढ़े, देश में अब तक 6.73 लाख केस

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 73हजार 904 हो गई है। शनिवार को रिकॉर्ड24018 मरीज बढ़े और 14 हजार 327 ठीक भी हो गए। covid19india.org के मुताबिक, महाराष्ट्र में 7074 पॉजिटिव मिले। राज्य में2 लाख से ज्यादा मरीजहो गए, जबकि 8671 लोगों की मौत हो चुकी है।
उधर, भारत और रूस के बीच संक्रमितों का अंतर 611 बचा है। हम आज रूस को पीछे छोड़कर मरीजों के मामले में तीसरे स्थान पर आ जाएंगे। अभी अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे स्थान पर है। इन दोनों देशों के बाद भारत में ही रोजाना संक्रमण के सबसे ज्यादा नए केस आ रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट कर बताया, 'राजधानी में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को संख्या लगातार कम हो रही है। ज्यादा से ज्यादा लोग घर पर ठीक हो रहे हैं। पिछले हफ्ते रोजाना 2300 से मरीज सामने आए। अस्पतालों में 9900 बेड्स अभी खाली हैं।'

उत्तरप्रदेश:यहां शनिवार को 757 नए मरीज सामने आए और 24 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 77, गाजियाबाद में 86 और लखनऊ में 80 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 26 हजार 554 हो गई, इनमें से 7627 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 773 लोगों की मौत हुई है।

No comments:

Post a Comment

जान से बढ़कर है क्या रील!

उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़ा कदम उठाना पड़ेगा इन रीलबाजों के खिलाफ ,ऐसे काम नहीं चलेगा क्योंकि चालान करने से इन पर फर्क नहीं पड़ता ,कोर्ट में...