Sunday, July 5, 2020

बड़ा हादसा मोदीनगर में पटाखा फैक्‍ट्री में लगी आग, 6 मौत और 20 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका

मोदीनगर में रविवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया है। यहां के बखरवा गांव में पटाखा फैक्‍ट्री में आग लग गई है। आग कैसे लगी यह फिलहाल पता नहीं मगर देखते ही देखते आग ने काफी भयावह रूप धारण कर लिया। फिलहाल मिल रही सूचना के अनुसार छह लोगों के मरने की पुष्‍टि हो गई है। वहीं अंदर 20 लोगों के फंसे होने की सूचना है।
काम करने वालों में ज्‍यादतर महिलाएं
स्‍थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए अंदर से 10 लोगों को निकाला है। वहीं यह भी पता चला है कि यहां पटाखा फैक्‍ट्री में काम करने वालों में ज्‍यादातर महिलाएं ही हैं। फिलहाल प्रशासन मरने वालों की शिनाख्‍त करने और राहत बचाव काम में लगा है।

लोगों को बचाने का जारी है काम
फैक्‍ट्री में आग लगते ही लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिग्रेड टीम को दी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम के साथ अंदर फंसे लोगों को बचाने में जुट गए। इधर ग्रामीणों से मिल रही सूचना के हिसाब से यह फैक्‍ट्री यहां लंबे समय से चल रही थी।

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...