Friday, July 3, 2020

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने घरों से बाहर आ गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र गुरुग्राम बताया जा रहा है। भूकंप के झटके दिल्ली समेत नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी महसूस किए गए।

बता दें कि आज मिजोरम में चम्फाई के नजदीक भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इन झटकों की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.6 नापी गई थी। इसके बारे में नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का झटका दोपहर को 14:35 बजे आया था।

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...