Monday, July 13, 2020

दिव्यांशी जैन ने रचा इतिहास, हासिल किये 600 में से 600 नंबर,लखनऊ की रहने वाली है

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में दिव्यांशी जैन ने 12वीं में 600 में से 600 नंबर हासिल करके इतिहास रच दिया है। नवयुग रेडियंस स्कूल की छात्रा दिव्यांशी की इस सफलता के बाद स्कूल से लेकर आस-पड़ोस और परिचित रिश्तेदारों में बधाई देने का तांता लग गया।

दिव्यांशी के अनुसार उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे शत-प्रतिशत नंबर मिल सकते हैं। यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि दिव्यांशी ने मानविकी में ये नंबर हासिल किये हैं।
हाईस्कूल में दिव्यांशी को 97.6 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। दिव्यांशी के पिता राकेश प्रकाश जैन बिजनेसमैन तथा सीमा जैन गृहिणी हैं।

दिव्यांशी जैन का रिपोर्ट कार्ड
इंग्लिश- 100
संस्कृत- 100
इतिहास- 100
भूगोल- 100
इश्योरेंस- 100
इकोनॉमिक्स- 100

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...